Blog

मेष राशिफल 2019
मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले और पराक्रमी होते है, इसलिए आप अपना रास्ता स्वंय चुनते है। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते है । हालांकि इन तमाम खूबियों के बावजूद क्रोध और आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खों बैठते हैं, लिहाजा आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार आप इस वर्ष अपने कैरियर में उन्नति करेगे । परंतु वर्ष की शुरूआत में आपकों चुनौतियों का सामना करना पड सकता है । नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल हैं । वहीं आर्थिक मोर्चे में भी आपको सफलता मिलेगी । छात्रों की बात करें आप साल 2019 में अपने पढाई के प्रति अधिक फोकस्ड रहेगे । हालांकि साल शुरूआत में आपको अपना ध्यान पढाई में ही लगाना होगा । पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपकों इस दौरान उतार-चढाव का सामना करना पड सकता है। उधर, स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है। वहीं साल की शुरूआत में लॉन्ग रिलेशनशिप रखने वाले प्रेम युगल के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का करियर व व्यवसाय
मेष राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष की शुरूआत में आपके सामने नई चुनौतियाँ आ सकती हैं । खासकर नए साल के मध्य में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड सकता है । इस समय आपको नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा । आप किसी सेमीनार अथवा मीटिंग के लिए किसी अन्य देश भी जा सकते हैं । कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग आपको आगे बढने में मदद करेगा । इस समय आप अपने कार्य में दक्ष हो सकते हैं । हालांकि ऐसी परिस्थितियाँ भी आएंगी जिसमें आपको उतार-चढाव का सामना करना पड सकता है। इस समय नौकरी में प्रमोशन होगा। साल का दूसरा चरण आपके लिए खास रहेगा । इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ बढेंगी । लेकिन आपको अपने आलय कस त्याग करना होगा । खुद के अंदर कार्य कें प्रति जोश और उत्साह को जागृत रखे । साल की तीसरी तिमाही में आपकों अपने प्रोफेशन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगे । इस समय आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा । काम के चलते आप व्यस्त रहेंगे । हालांकि आपकों इसका अच्छा परिणाम मिलेगा । शब्दों का चयन करते समय विशेष सावधानी बरते । ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। इस समय आप कार्य से संबंधित किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं । साल की अंतिम तिमाही में आपको आपकी मेहनत का परिणाम शानदार तरीके से मिलेगा । कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी । इस समय आपकी सैलरी में बढोतरी की प्रबल संभावना है । इसके आलावा आप अपनी कंपनी/संस्था से पुरस्कृत हो सकते हैं । वहीं बिजनेस पार्टनरशिप में आपकों जबरदस्त आर्थिक मुनाफा होगा । साल के मध्य में व्यापार में नवाचार और क्रिएटिविटी से आपाको फायदा होगा । साल के अंत में यदि आप किसी लंबे प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं । अपने कैरियर की गाडी को गति देने के लिए यदि आप जॉब सर्च कर रहे है तो अपने अंदर, जोश और उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास को लाना होगा । इसके अलावा मन में किसी प्रकार की बेचैनी को पैदा न होने दें और सकारात्मक सोच को पैदा करें । व्यापार में ऐसा संभव है कि जो आप कदम लेना चाहते हों वह दूसरों को अच्छा न लगें, परंतु आपको यह साबित करना होगा कि आपका चुनाव आत्मविश्वास से भरा हुआ है । इससे आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं ।
राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का आर्थिक जीवन
नव वर्ष 2019 के शुरूआती माह में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भाग्य आपका साथ देगा । साल की प्रथम तिमाही के बाद शेयर बाजार में निवेश करने से आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी, लेकिन इस बात को न भूलें कि कर्म ही आपको आर्थिक रूप से सबल बनाएगा । अगली तिमाही में अपने प्रयासों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा । व्यवसाय में सझेदारी से मुनाफा होगा । आपके पास धन का आगमन होगा । परंतु तेजी से धनार्जन के लिए गलत रास्ते को न चुनें । निवेष करने से पहले कंपनी/ संस्था/बिजनेस का सही चुनाव करें । ऐसे क्षेत्र में धन न लगाएं जिससे आपको आगे चलकर हानि हो । धन उधार देने से बचे, क्योकि इससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड सकता है । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन सितंबर माह में निवेश करने से पहले बाजार का रूख अवश्य देख लें । यह आपके लिए रिस्की माह रह सकता है । बच्चों और जीवनसाथी के नाम पर निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा । हालांकि इस समय धन प्राप्ति के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड सकते हैं । साल के अंतिम भाग में आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा, बशर्ते आपको इसके लिए मेहनत करनी पडेगी । यदि आप अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहते हैं तो निश्चित रूप से आपको इसमें सफलता मिलेगी । साल के अंत में कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से बडा लाभ हो सकता है ।
राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि के छात्रों की शिक्षा
मेष राशिफल 2019 के अनुसार साल की शुरूआत मे मेष राशि के छात्रों का मन पढाई से भटक सकता है । लेकिन यदि आप अपने पढाई पर फोकस्ड रहेंगे तो आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे । साल की प्रथम तिमाही में आप स्व अध्ययन करें । इससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा और शिक्षा के प्रति खुद को अनुशासित रखें । भले धीमी गति से आप पढाई करें परंतु इसमें निरंतरता बनाए रखें । यदि आप पूरे साल इस मंत्र को जारी रखते हैं तो फिर आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक पाएगा । यदि पढाई में आप अपनी खामियों को दूर करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी । जो जातक उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हे प्रोफेसर और सीनियर छात्रों के द्वारा बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । उनकी गाइडेंस आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाएगी । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए फरवरी से अप्रैल तक समय समस्या कारक रह सकता है, इसलिए इस समय थोडा सावधान रहे और गणेश भगवान की पूजा करें । इससे आपकी बाधाएं दूर होगी । साल के मध्य में आप गंभीरता से पढाई करेगे । इस दौरान छात्रों के प्रदर्शन को देखकर माता-पिता उन पर गर्व महसूस करेगे । किसी विदेशी शिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा पाने के लिए आप विदेश का रूख कर सकते है । सिंतबर में आपका मन पढाई की बजाय मनोरंजन, खेलकूद में अधिक लग सकता है । छात्र अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लेगे । पढाई में कठिन परिश्रम से आपको साल के अंत में बहुत बढिया परिणाम मिलेगे । कॉम्पटीशन एग्जाम में छात्रों को बंपर सफलता मिलने की संभावना है ।
राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन
साल की शुरूआत में राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन अव्यवस्थित रह सकता हैं, परंतु जनवरी के अंत तक परिस्थितियां सुधर जाएगी । जीवनसाथी इस समय आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है, उनकी इस इच्छा को गंभीरता स ेले । हालांकि जल्दबाजी न दिखाएं । संतान की जरूरतों पर ध्यान दे । परिजनों के साथ बहसबाजी न करें । आप परिवार में तालमेल बनाकर रखेंगे । घर की लिए लग्जरी आइटम्स खरीद सकते हैं । आप अपने परिवार के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते है । अपने जीवनसाथी के साथ आप खुद को जुडा हुआ महसूस करेंगे । आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम अथवा किसी अन्य फंक्शन में शामिल होगे । माता जी की सेहत खराब हो सकती है । इसलिए उनका ध्यान रखें इस समय आपको अपनी जिम्मेदारहयों का अहसास ज्यादा होगा । सिंतबर में आपकी सेहत थोडी नाजुक रह सकती है । ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे । दिसंबर पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शानदार माह रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का प्रेम जीवन
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि के जातकों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा । साल की शुरूआत में लॉन्ग रिलेशनशिप रखने वाले प्रेम युगल के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा । इस समय प्रेम में कसमें वादों का दौर चलेगा । विवाह योग्य जातक अपने जीवनसाथी के साथ शीघ््रा ही सात फेरे ले सकते है । अप्रैल माह में आपका प्यार परवान चढेगा । दोनो ओर से गिफ्ट्स का आदन-प्रदान होगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेगे । साल के मध्य में नजदीकियाँ और भी बढेगी । रिश्ते में कडवाहट घुल सकती है, लेकिन मामला जल्दी निबट जाएगा और परिस्थितियाँ पुनः सामान्य हो जाएंगी ।
राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 सकारात्मक रह सकता है । साल की शुरूआत में अपने आपको जमीन से जुडा रखें और अधिक महत्वाकांक्षी न बने । इस समय तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दे । क्योकि इसका असर आपकी सेहत पर पड सकता है । इसलिए अपने मन और शरीर को शांत रखे । फास्ट फूड्स के सेवन से परहेज करें । भोजन के साथ ताजा सलाद ग्रहण करें । अप्रैल में आपको त्वचा से संबंधित रोग, वर्क प्लेस में टेंशन और सहकर्मियों से मनमुटाव जैसी समस्या का सामना करना पड सकता है । साल के मध्य में आप में से कुछ जातको को अपच की समस्या हो सकती है । सेहत को फिट रखने के लिए किसी स्पोर्ट्स से जुडे । यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अनुशासित हैं तो आपकों बेहतर परिणाम मिलेंगे । हालांकि बाद में ग्रह व नक्षत्र के ऐसे योग बनेगे जिसमें आप फिट रहेगे । शारीरिक कसरत को अपनी दिनचर्या में जोडे ।
जरूरी उपाय
1. यदि आपके लिए अनुकूल हो तो 5-7 रत्ती का लाल मूंगा अंगूठी में जडवाकर पहने । इसे पंच धातु से निर्मित अंगूठी अथवा लॉकेट मे पहना जा सकता है ।
2. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में लाल सिंदूर चढाएं । हनुमान कवच, हनुमान चालीसा का पाठ करे ।
3. सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल का अध्य दे ।
4. शनिवार के दिन सफाई कर्मी को सरसों के बीच एंव मूली दान करें ।
5. गुरूजनों , बडे सदस्यों एंव मार्गदर्शकों का सम्मान करें ।
6. छोटे-मोटे मामलो को तूल न दे । इससे आपकी क्रिएटिविटी प्रभावित हो सकती है ।
7. फिट रहने के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाती जैसे प्राणायाम करें ।
8. छात्र नित्य 11 बार सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें ।
9. भगवान गणेश जी की आराधना करें । पूजा में लाल पुष्प, धूप, घी के दीये एंव लड्डुओं को सम्मिलित करें ।
10. महत्वपूर्ण योजनाओं को माह की 9, 18, 27, तारीख को क्रियान्वयन करें । 9,18,27,36,45,54,63,72,108 आपके लिए शुभ अंक है ।
11. गहरा लाल, गुलाबी रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा ।
12. प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाएं इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी ।
13. लाल भगवा और पीला रंग आपके लिए शुभ है । इससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा ।
14. गरीबों को दान करे । लाल मसूर की दाल , फल आदि ।

वृषभ राशिफल 2019
वृषभ रशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं । आप स्वाभाविक रूप् से अंतर्मुखी और बहुत विश्वसनीय होते हैं । अब बात करते हैं वार्षिक राशिफल 2019 की, इस वर्ष वृषभ वाले जातकों को व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलने का अनुमान हैं । वहीं नौकरी क्षेत्र में आपका करियर उन्नति करेगा । हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देना होगा । क्रिएटिव सोच आपको आगे बढाएगी । आर्थिक रूप से वर्ष 2019 शुभ संकेत दे रहा है । वर्ष की शुरूआत में आपकों आर्थिक लाभ होने की संभावना है । परंतु निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी । शिक्षा के क्षेत्र में गणित, खगोल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और वाणिज्य आदि विषयों से जुडे छात्रों को लाभ होगा । यह वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहेगा । यदि आप विवाह योग्य है जो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है । साल के शुरूआती दिनों में प्रेम में ताजगी का अनुभव होगा । इस समय किसी शख्स के साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरूआत हो सकती है । बस अपनी सेहत का ध्यान अवश्य रखें और स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न बरतें ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का करियर व व्यवसाय
वृषभ राशिफल 2019 के अनुसार व्यापार और पार्टनरशिप के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा । साल की शुरूआत में आपकों व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे । बृहस्पति की कृपा से आपको बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा । जनवरी के बाद आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी, लेकिन आने वाले समय में परिस्थितियों में उतार-चढाव भी देखने को मिल सकता है । वृषभ लग्न वाले जातकों के लिए शनि योग कारक ग्रह है । इस दौरान आपकी आमदानी में वृद्धि होगी । परंतु अष्टम शनि के कारण आपको समस्या का सामना करना पड सकता है । साल की प्रथम तिमाही में आपको चुनौतियों का सामना करना पड सकता है । स्व प्रयासों से सफलता मिलेगी । प्रथम तिमाही के समाप्त होते ही आपके करियर में अचानक बदलाव आ सकता है । इस समय आपका किसी अन्य जगह ट्रांसफर हो सकता है । कार्य/व्यवसाय में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे । जून से अगस्त तक आपकों करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं । इस समय आपके करियर ग्रोथ होगा । इसके लिउ आपको संजीदा रहना होगा । कई जातको को प्रमोशन व सम्मान प्राप्त हो सकता है । निवेश करते समय थोडा सावधान रहें । अगस्त का महीना करियर व व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा । सिंतबर-अक्टुबर में लोन लेने से बचे । साल की अंतिम तिमाही व्यपार के लिए अच्छी रहेगी परंतु आँख मूंदकर निवेश न करें । हॉस्पिटैलिटि इंडस्ट्री से जुडे जातकों को बंपर लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में आपको इस वर्ष प्रसिद्धि व नई पहचान मिलेगी ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का आर्थिक जीवन
साल की शुरूआत बहुत ही बढिया रहेगी । इस समय आपको निवेश से फायदा होगा । लॉटरी अथवा लकी ड्रॉ में आपका नाम आ सकता है । जनवरी के बाद निवेश सावधनी से करे । आप संतान की उच्च शिक्षा हेतु मनी इन्वेस्ट कर सकते है । साल की प्रथम तिमाही में धन के मामले में सावधानी बरते, इस समय आपको धन हानि होने की संभावना है । प्रोफेशनल क्षेत्र से आपको बडा आर्थिक लाभ हो सकता है । व्यापार में पार्टनरशिप से भी आपको मुनाफा होगा । अप्रैल में आपके खर्चो में वृद्धि की संभावना है । आप अपना उधार चुका सकते है । कमजोर बुध ग्रह आपके खर्चो में वृद्धि करेगा । अगस्त के आसपास शेयर मार्केट में आपकी सक्रियता बढ सकती है । इस समय आपके लिए निवेश जोखिमों से भरा रह सकता है या फिर आप उससे लाभान्वित भी हो सकते हैं । आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की प्रबल संभावना है । यदि आपने अपने दोस्तों को पैसे उधार दिए है तो वे आपका पैसा वापस लौटा सकते है । सितंबर में आपके खर्चो में वृद्धि होगी । जैसे-जैसे साल बीतता जाएगा आपको व्यापार अथवा प्रोफेशन से लाभ मिलेगा । अंतिम तिमाही में आप अपने स्वास्थ्य जीवन पर पैसा खर्च कर सकते हैं ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि के छात्रों की शिक्षा
वृषभ राशि के छात्रों के लिए साल 2019 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है । इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में छात्र एक्सीलेंट ग्रोथ करेगें । गणित, खगोल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और वाणिज्य आदि विषयों से जुडें छात्रों को लाभ होगा । मार्च और अप्रैल के बीच में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को फायदा होगा । उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र विदेश जा सकते हैं । वहीं जो छात्र हायर स्टडी कर रहे है वे अपना अध्ययन निर्बाध गति से जारी रखेगे । इस समय शोध आदि विचार करें । साल के मध्य में छात्रों के द्वारा बढिया प्रदर्शन रहेगा । गुरूजनों एंव मार्गदर्शकों को हमेशा सम्मान करें । उनका आशीर्वाद सैदव आपको आगे बढने की ओर प्रेरित करेगा । सितंबर में छात्रों को पढाई में दिक्कत का सामना करना पड सकता है । इसलिए इस बाधा से बचने के लिए पूर्व में अहतियात बरतें। अक्टुबर में परीक्षा के समय केवल अपनी पढाई पर ध्यान केन्दित करें । नवंबर-दिसंबर में आप तकनीकि रूप से शिक्षित होंगे और कैंपस इंटरव्यू में सफल होग । यहाँ से आपको जॉब ऑफर भी हो सकती है । इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र उपलब्धि हासिल होगी
राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन
वृषभ रशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा । यदि आप विवाह योग्य है तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है । वर्ष की शुरूआत में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होगे । वहीं परिवार में संतान एंव बडे सदस्यों से रिश्ते में प्रगाढता आएगी । यदि किसी बात को लेकर परिजनों से बहस हो जाए तो अपने आप को शांत रखे । कटु शब्दों का प्रयोग बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे रिश्ते बिगड सकते हैं, अप्रैल का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा । इस समय पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर मित्र आपका सहयोग करेंगे । अपने माता-पिता जी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोडे चिंतित हो सकते है । इस अवधि में पारिवारिक क्लेश हो सकता है । अगस्त में घर में किसी प्रकार का फंक्शन हो सकता है, जिसमें परिवार की एकता दिखाई देगी । बच्चों की सेहत को लेकर आप थोडे परेशान हो सकते हैं । अक्टूबर में आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा । आप सहपरिवार किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है । साल के अंत में फैमिली के साथ समय व्यतीत होगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का प्रेम जीवन
वृषभ राशि के जातकों का अपने प्रियतम के साथ अच्छा संवाद होगा और रिश्ते में प्रगाढता आएगी । इस समय आप काम व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण आपको प्रेम जीवन के लिए थोडा कम समय मिल पाएगा । साल के शुरूआती दिनों में प्रेम में ताजगी का अनुभव होगा । इस समय किसी शख्स के साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरूआत हो सकती है । आप दोनो साथ में किसी पार्टी अथवा समारोह में शामिल हो सकते हैं । विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं । मार्च-अप्रैल के समय रिलेशनशिप को लेकर थोडे सावधान रहें । अपने प्यार में मधुरता और गहराई लाने के लिए अपने लव पार्टनर को गिफ्ट्स दे सकते है । साल के मध्य में आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी जगह घूमने जा सकते हैं । रिश्ते में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और विवाद को बढाने से बचें । वहीं विवाहित जातकों के जीवन में उत्साह, उमंग और जोश दिखाई देगा । प्रेम युगल अपने प्रेम रिश्ते को आगे बढाते हुए उसे विवाह के रिश्ते में बदलना चाहेगे । इस दौरान बृहस्पति ग्रह का शुभ योग दाम्पत्य जीवन को और भी खूबसूरत बनाने में मदद करेगा । यदि रिलेशनशिप में साथी के साथ बात बिगड गई है तो सितंबर आपकों पुनः अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है । प्रेम जीवन खुशियाँ और शांति का आगमन होगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
वृषभ राशि के लग्न भाव में बृहस्पति ग्रह की उपस्थिति आपके लिए शुभकारक रहेगी । व्यस्त कामकाज से कुछ दिनों की छुट्टी लें और कुछ दिन ऐसी जगह गुजारें जहाँ आपको स्वस्थ्य और ताजा मिले । अपने शरीर में नई ऊर्जा लाने के लिए आप विपश्यान केन्द्र पर भी जा सकते हैं । साल की प्रथम तीन माह आप अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर दिखाई देंगे । अप्रैल में आपका स्वास्थ्य दुरूस्त रहेगा । परंतु मई में आपको लू आदि लग सकती है । अधिक आयु के जातकों को भी इस समय स्वास्थ्य समस्या हो सकती है । वही मॉनसून की शुरूआत में पानी अथवा खाद्य पदार्थो के सवंमित होने से आप बीमार पड सकते है । अगस्त में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घ के बुजुर्ग लोगों का ख्याल रखें । नवरात्रि एंव दिवाली के समय मांस मदिरा का सेवन न करें । स्वस्थ्य रहने के लिए हैल्दी लाइफ स्टाइल को अपनाएं ।
जरूरी उपाय
1. प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की आराधना करें ।
2. चिढियों सप्तधान्य (सात प्रकार का अनाज) खिलाएं ।
3. जीवनसाथी के साथ योग, ध्यान एंव मंत्रो का उच्चरण करें ।
4. प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल का अर्ध्य दें । गायत्री मंत्र का जाप करें ।
5. कन्या पूजन कर उन्हे भोजन व प्रसाद खिलाकर, कुछ दान-दक्षिणा दें ।
6. अनाथ अथवा गरीब बच्चों को अन्न दान करें एंव दूध से निर्मित मिष्ठान बांटे ।
7. हनुमान जी की आराधना करें और शनिवार को मंदिर में सिंदूर काली उडद चढाएं ।
8. काला अथवा गहरा बैंगनी रंग के कपडे न पहने । सफेद और सिल्वर कलर के कपडे आपके लिए भाग्यशाली होगे ।
9. माँ लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्रवार के दिन मंदिर में दीया जलाने हेतु घी दान करें ।
10. खुद को ऊर्जाशाली रखने के लिए स्फटिक माला धारण करें ।

मिथुन राशिफल 2019
मिथुन राशि वाले शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिर जवाबी होते हैं । लोग आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हैं । इसके अलावा अपनी बहुमुखी प्रतिभा के द्वारा आप भीड में अलग नजर आते हैं । राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा करियर के दृष्टिकोण से आपको इस वर्ष कामयाबी मिलेगी और यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी आप तरक्की करेगें । कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियाँ और भी काबिल बनाएगी । वही आर्थिक रूप से भी आपको इस वर्ष लाभ मिलेगा । हालांकि वर्ष की शुरूआत थोडी कमजोर रह सकती है । इस समय शेयर बाजार में निवेश करना थोडा जोखिम भरा रहेगा और खर्च पर भी नियंत्रण रखे । इस वर्ष छात्रों को पढाई में आगे बढने के कई अवसर मिलेंगे । स्नातक, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों के लिए साल 2019 उत्तम रहेगा । साल की प्रथम तिमाही के बाद घर में सुख शांति का आगमन होगा । परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति दिखाई देगी जिससे परिवार में एकता आएगी ।
राशिफल 2019 के अनुसार मिथुन राशि वालों का करियर व व्यवसाय
साल की शुरूआत में आपकी प्राथमिकता अपने करियर, प्रोफेशन को गति देने पर होगी । अपने करियर को लेकर फोकस्ड रहेंगे और सीनियर्स (वरिष्ठ अधिकारी), सहकर्मी सब आपके प्रयास को सराहेंगे । साल की प्रथम तिमाही में भाग्य आपका पूरा साथ देगा । फरवरी में बिजनेस पार्टनरशिप के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होगी । इस अवधि में आपकी क्रिएटिव क्वालिटि निखर कर सामने आएगी । मार्च में आपके ऊपर कार्य का दबाव रह सकता है । इस अवधि में आपकी कार्य क्षमतर बढेगी और निश्चित ही आपको इसका लाभ मिलेगा । करियर/व्यवसाय में तरक्की करने के लिए आपको अपनी स्किल्स पर ध्यान देना होगा । मई में आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं । साल के मध्य में आपकी प्रोफाइल में परिवर्तन हो सकता है । कारोबारी जातको का व्यवसाय धीमी गति से जरू चलेगा, लेकिन उन्हे इसमें लाभ भी होगा । साल की अंतिम तिमाही में आपकों करियर/व्यवसाय क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा । इस समय आपका प्रमोशन, वेतन में वृद्धि और जबरदस्त लाभ होने की प्रबल संभावना है । इसके साथ ही आपकों कंपनी अथवा संस्था के द्वारा पुरस्कृत भी किया जा सकता है । व्यापारी अपने कारोबार का विस्तार करने में सफल रहेंगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार मिथुन राशि वालों का आर्थिक जीवन
यह साल आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा । इस वर्ष आपके आर्थिक जीवन का पहिया समान गति से आगे बढेगा । वर्ष की शुरूआत में आपकों आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढाव का सामना करना पड सकता है । ऐसा संभव है कि खर्चे आपके नियंत्रण से बाहर भी हों । इस समय शेयर बाजार में निवेश करना थोडा जोखिम भरा रहेगा । हालाकि जुआ, सट्टा आदि से अच्छी आमदनी हो सकती है लेकिन धन कमाने का यह तरीका उचित नहीं होगा । अप्रैल में आपको जमकर मेहनत करने की आवश्यकता होगी । सरल माध्यम से धन कमाने का तरीका आपको गलत दिशा में ले जा सकता है । इस समय पैसे किसी को उधार न दें, क्योकि ये पैसे फंस सकते है । आपके खर्च में वृद्धि की संभावना है । अगस्त में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा । इसके अलावा सरकारी योजना, चिल्ड्रन फंड्स आदि से आपको लाभ मिलने के शुभ संकेत है । मीडिया, कोचिंग क्लासेस, वकालत के क्षेत्र से जुडे जातकों को अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है । वर्ष की अंतिम तिमाही में आपकों पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है । यदि आप व्यापार से जुडे हैं तो आपको अपने कारोबार में स्थिरता लाने के लिए थोडा सावधानी से काम लेना होगा । त्योहार के समय आप गोल्ड और सिल्वर में निवेश कर सकते है । वर्ष का अंत आपके लिए अच्छा होगा । आप इस वर्ष धन बचत करने में सफल रहेंगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार मिथुन राशि के छात्रों की शिक्षा
मिथुन राशि के छात्रों के लिए साल बहुत बढिया रहेगा । इस वर्ष छात्रों को पढाई में आगे बढने के कई अवसर मिलेगे । स्नातक, प्रबंधन इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों के लिए साल उत्तम रहेगा । अप्रैल में परिस्थितियाँ अनुकूल होगी और मई में छात्रों को अच्छे अवसर मिलेंगे । इस अवधि में छात्र अपनी पढाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का विकास करने में भी कामयाब रहेंगे । जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है इसमें उनके सफल होने की प्रबल संभावना रहेगी । साल के मध्य में परिस्थितियाँ थोडी जटिल हो सकती हैं । कुछ छात्रों को परीक्षा के समय पढाई में बाधा का सामना करना पड सकता है । हालांकि ऐसे छात्रों के लिए यही सलाह है कि अपनी आशा को न खोने दें और सकारात्मक भाव से पढाई में मेहनत करें । अगस्त का समय छात्रों के लिए बढिया रहेगा । इस समय छात्र शिक्षा के क्षेत्र में कामयाब होंगे । वहीं सितंबर में शनि के प्रभाव से परिस्थितियाँ प्रतिकूल रहेंगी । इस दौरान समस्या आ सकती है । सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र अपने लक्ष्य पर ही केन्द्रित रहें । यदि ऐसा करने में आप सफल होते है तो निश्चित ही आपकों इसमें सफलता मिलेगी । नवंबर-दिसंबर में छात्रों को गुरूजनों का आशीर्वाद आगे बढने की ओर प्रेरित करेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मिथुन राशि वालों का परिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा । शुरूआत में परिवार में किसी तरह का क्लेश हो सकता है । तालमेल में कमी दिखाई दे सकती है अथवा किसी बात को लेका उनके बीच मनमुटाव हो सकता है । ऐसी परिस्थिति को ज्यादा बिगडने न दे बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करे । अपने स्वभाव को शांत रखे और उग्र भाषा का प्रयोग न करें । साल की प्रथम तिमाही के बाद घर में सुख शंति का आगमन होगा । घर में किसी तरह के धर्मिक कार्य का अयोजन हो सकता है । अपने परिवार की जिम्मेदारियों का आप भलिभांति निर्वहन करेगे । आप अपने जीवनसाथी के प्रति थोडे उदासीन हो सकते है । आपको आध्यात्मिक क्रियाओं में लीन होना अच्छा लगेगा । आप अपने जीवन के महत्व के बारे में गहराई से सोचेगे औश्र आपका नजरिया एक दार्शनिक की भांति हो सकता है । आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक तीर्थ या़त्रा पर जा सकते है । अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आने की संभावना है । संतान का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है । उनकी सेहत की देखभाल करें और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करें । साल की अंतिम तिमाही में अपनी संतान के ऊपर आपको गर्व होगा । उनकी उपलब्धि आपके चेहरे की मुस्कान बनेगी । ग्रहों का संचरण आपके परिवार में खुशियाँ लाएगा । जीवनसाथी एंव संतान के साथ रिश्ते मधुर बनेगें । नंवबर-दिसंबर में परिवार के सभी लोग एकजुट हो सकते है ।
राशिफल 2019 के अनुसार मिथुन राशि वालों का प्रेम जीवन
साल के शुरूआत में अपने लव पार्टनर को पर्याप्त समय दें और उनकी बातों को धैर्य पूर्वक सुने, उनके जज्बातों को समझने का प्रयास करें । यदि आप ऐसा करते हैं तो निश्चित ही साल की शुरूआत में आप अपने प्यार को मजबूती प्रदान करेगे । यदि आप सिंगल है और रिलेशनशिप के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी । आपको कार्यस्थल पर आपका साथी मिल सकता है । अप्रैल में आपका प्यार परवान चढेगा । प्रेमसाथी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा । साल का मध्य भाग प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है इसलिए इस समय आपको रिलेशनशिप में अच्छे परिणाम मिलेंगे । लव मैरिज के योग है । यदि ऐसा कोई निर्णय ले रहे है तो अपने प्यार पर भरोसा रखें । साल की अंतिम तिमाही में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है । परिजनों के आशीर्वाद से आप में से कुछ जातकों का विवाह हो सकता है ।
राशिफल 2019 के अनुसार मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
इस वर्ष अपनी सेहत के प्रति संजीदा रहने की सलाह दी जाती है । अच्छी जीवनशैली को अपनाएं और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें । यदि आप इस संबंध में लापरवाही बरतेगें तों आपकों पेट से संबंधित विकार हो सकते है, सेंहत के लिहाज से साल की शुरूआत ठीक है परंतु कुछ लोगों को थोडी बहुत समस्या हो सकती है । तनाव से बचने कर प्रयास करें । इस समय आप ऊर्जा से सराबोर रहेगे । साल के मध्य में आपको घमौरिया आदि की शिकायत हो सकती है अथवा अपच पेचिस आदि की भी समस्या से गुलरना पड सकता है । साल की प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा । आपके अंदर उदारता का भाव देखा जा सकता है । भावानात्मक और आध्यात्मिक मुद्दे आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकते है । साल की अंतिम तिमाही में आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें ।
जरूरी उपाय
1. तुलसी पौधा लगाएं और इस पौधे की नित्य सेवा करें ।
2. गाय को हरा चारा खिलाएं ।
3. माँ दुर्गा की आराधना करें ।
4. हरा ग्रे एंव हल्के रंग का वस्त्र धारण करें ।
5. पन्ना धारण करें । इससे आपको शुभ परिणाम मिलेंगे । आपकी राशि के अनुसार अन्य रत्न भी आपके लिए शुभ हो सकते है ।
6. माह की 5, 14, और 23 तारीख आपके लिए शुभ रहेगी ।
7. प्राणायाम, योग व व्यायाम से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेगे ।

कर्क राशिफल 2019
कर्क राशि वाले स्वभाव से भावनात्मक और संवेदनशील होते है । आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना जानते है । खासकर अपने परिवार के प्रति आपको अधिक लगाव रहता है । यह वर्ष अच्छा रहेगा । साल के मध्य में आपको आशानुरूप परिणाम मिलना थोडा मुश्किल हो सकता है । यद्यपि आप इसकों पाने के लिए जमकर मेहनत करते नजर आएंगे । वर्ष की शुरूआत में आप अपने भविष्य को सँवारने के लिए पैसों का निवेश कर सकते हैं । अगस्त में किसी कार्य के निमित्त घर की सभी लोग एकजुट होगें । परिवार में सदस्य की संख्या भी बढ सकती हैं । परिजनों के साथ आप किसी ट्रिप पर जा सकते है । इस वर्ष आपकों बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा और इस कारण आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का करियर व व्यवसाय
यदि आप इस साल अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते है, तो आपको अनुशासन के दायरे में रहकर अपने ध्वेय की ओर आगे बढते रहना होगा । वर्ष की शुरूआत में कई जातकों का फोकस अपनी आमदनी बढाने की ओर होगा । इसके अलावा आप करियर अथवा व्यापार के संबंध में देश-विदेश में यात्रा कर सकते हैं । आपको बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपको करियर/ व्यवसाय में लाभ मिलेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा ।
यदि आप व्यापारह हैं तो आप अपने व्यापार का विस्तार करने पर विचार करेगे । हो सकतर है आप इस दौरान नए बिजनेस की शुरूआत करें । आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कारोबार को ले जा सकते है । व्यापार विस्तार के चलते भागदौड रहेगी । आप लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होगे । यदि किसी बात को लेकर मन दुखी हो तो तनाव न लें बल्कि आगे की योजनाओं पर कार्य करे । कर्म भूमि में आपकों नाम, मकाम, पहचान ये सभी चीजे मिलेगी । करियर की दृष्टि से भी उत्तम है ।
अगस्त माह आपकी कामयाबी के लिए अच्छा रहेगा । इस अवधि में वरिष्ठ कर्मी आपके कार्य की तारीफ करेंगे । इस समय प्रमोशन और सैलरी में बढोतरी संभव है । बिजनेस की गति थोडी धीमी हो सकती है । इसलिए आपकों इस समय अपने व्यापार की तरफ ज्यादा ध्यान देना होगा । साल की अंतिम तिमाही में कार्य की अधिकता के कारण आप व्यस्त रहेगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का आर्थिक जीवन
इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन मिलाजुला रह सकता है । वर्ष की शुरूआत में आप अपने भविष्य को सँवारने के लिए पैसों का निवेश कर सकते हैं । इस निवेश में दो चीजे प्रमुख रूप होगी जिसमें पहला आपका व्यापार होगा और दूसरा आपका स्वास्थ्य । निरंतर धन का आगमन होगा परंतु खर्चो में वृद्धि होगी । मार्च में धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे और कोई नई प्रॉपटी आदि खरीद सकते है, धन के लेनदेन में सावधानी बरतें अन्यथा आप धन के मामले में धोखा भी खा सकते है । घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है । धन खर्च होगा । आपको गुप्त स्त्रोतों से धन प्राप्त होगा । पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है । पूर्व में की गई मेहनत का भी फल प्राप्त होगा । त्यौहार के समय आप घर के लिए कोई लग्जरी आइटम खरीद सकते है । साल के अंतिम तिमाही में आप इंश्योरेंस, शेयर एंव चिल्ड्रन की शिक्षा हेतु निवेश कर सकते है ।
राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का छात्रों की शिक्षा
यह वर्ष उत्तम रहेगा । पर्यावरण विषय को छात्र गंभीरता से ले सकते है । साल की शुरूआत में ही छात्र स्वंय प्रेरित होकर अपने लक्ष्य को तय करेंगे और वह उन लक्ष्यों को पाने के लिए गंभीरता से पढाई भी करेगे । छात्र अपनी पढाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एंव कला क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारेगे । जो छात्र सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष बहुत बढिया रहेगा । साल की प्रथम तिमाही में शिक्षा के प्रति छात्रों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा । यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे है जो इस समय आपकों अपने मित्रों व गुरूजनों से बहुत सहयोग प्राप्त होगा । अनुकूल विषय में बढिया अंक प्राप्त करेंगे ।
साल के मध्य में छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड सकता है लेकिन इस समय छात्र जमकर मेहनत भी करते हुए नजर आएगे । कुछ छात्र अपनी आजीविका चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं । कैंपस में होने वाले साक्षात्कार में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा । करियर के लिए भी काफी संभावनाएं रहेगी । आर्ट, अभिनय, पेंटिग की शिक्ष ग्रहण करने वाले छात्रों को आगे बढने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन
इस वर्ष पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा । कर्क राशि के जातकों को वर्ष की शुरूआत में अपने परिवार से कई आशाएँ होंगी । परंतु इस समय मात-पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना रहेगी । हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य भी हो जाएगी । जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावनाएं है । कोशिश करे कि रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें । संतान अपनी कामयाबी को लेकर प्रसन्न दिखाई देगी और उन पर गर्व महसूस होगा । अपने छोटे-भाई-बहनों के साथ लडाई-झगडा न करें और घर में शांति का वातावरण बनाए रखें । आपका झुकाव थोडा आध्यात्मिक हो सकता है । जीवन की गहराई को समझने का प्रयास करेंगें । साल के मध्य में माता-पिताजी का स्वास्थ्य गिर सकता है । इस संबंध में आपके खर्चो में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी । घर के नौकरों से आपको किसी प्रकार की समस्या रह सकती है इसलिए उनके साथ हमेशा प्रेमपूवर्क व्यवहार करें । वर्ष के मध्य भाग में बच्चों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी । इस समय उनका मार्गदर्शन करें ।
परिवार में सदस्य की संख्या भी बढ सकती है परिजनों के साथ आप किसी ट्रिप पर जा सकते है । इससे परिवार एकजुट होगा । इस समय घर पर कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है । वर्ष की अंतिम तिमाही में आप एक दार्शनिक की भांति किसी चीज को लेकर विचार करेंगे । पारिवारिक कार्यो में आप व्यस्त रहेगे । मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करे । इससे आपका मन शांत रहेगा और परिजनों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का प्रेम जीवन
प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा । हालांकि आपकों प्रेम जीवन को लेकर थोडा सावधान रहने की सलाह दी जाती है । साल के प्रथम तिमाही में आप अपने कार्य में थोडे व्यस्त रहेगे और इसके कारण अपने प्यार के लिए समय निकाल पाना आपके लिए थोडा मुश्किल होगा । कुछ समय बाद दूरी मिटाएंगें और अपने साथी के साथ समय का आनंद लेगे । आपका प्यार परवान चढेगा और प्रियतम के साथ रिश्ते में प्रगाढ होगें । अगस्त व सितंबर का माह प्रेम प्रसंग के लिए बढिया रहेगा । प्रेमी के साथ आपका रिश्ता और गहरा होगा । अपने लव पार्टनर के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते है । वहीं नवबर-दिसंबर में शादी की संभावनाएं भी बन रहीं है । इस समय आप अपने रिश्ते को लेकर काफी खुले विचारों वाले होगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य
इस वर्ष आपको बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा और इस कारण आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा । सेहत की दृष्टि से एक अच्छी जीवनशैली को अपनाना होगा जिसमें खान-पान, दिनचर्या, योग व्यायाम आदि चीजों की ओर ध्यान देना होगा । शुरूआती महीनों में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दे और अपनी भावनाओं पर काबू पाएं । साल के मध्य में वनज बढ सकता है । इस ओर ध्यान दें और अपने खान-पान को गंभीरता से लें । अच्छी सेहत के लिए योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में जोड सकते हैं । अधिक वसायुक्त, मसालेदार और बासी भोजन से परहेज करें । अन्यथा आपको पेट से संबंधित विकार हो सकते है । त्यौहार के समय आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान देना होगा । और मन में सकारात्मक विचारों को जगह दें ।
जरूरी उपाय
1. कुलदेवी अथवा देवता की पूजा करें ।
2. सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें । दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और उन्हे बेल पत्र, श्वेत पुष्प, व फल चढाएं ।
3. यदि आप आर्थिक रूप से सबल है तो किसी एक गरीब बच्चे की पढाई का जिम्मा उठाएं ।
4. अनाथ एंव गरीब बच्चों को चावल दान करें ।
5. मोतियों की माला धारण करें ।
6. 2, 7, 11, 16, 20 और 25 आपके लिए शुभ अंक होगें । यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत करना चाहते है तो महीने की उपरोक्त नंबर के दिन चुन सकते है ।
7. गाय को घर के भोजन के साथ हरा चारा खिलाएं ।
8. शरीर को दुरूस्त रखने के लिए प्राणायाम, योग व व्यायाम करें ।

सिंह राशिफल 2019
सिंह राशि वाले जातक जन्म से लीडर होते है । लोग आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हैं । इस वर्ष करियर की दृष्टि से आप सफल होंगे । निवेश के द्वारा आपको आर्थिक लाभ होगा । अपने जेहन में अहम को पनपने न दें और दूसरों की प्रशंसा अथवा बहकावे में न आएं । लोग हर परिस्थिमि में आपकी मदद करेंगे और वे तब तक आपकी सहायता करते रहेंगे जब तक कि आप उनको मना न करें । यह साल आपके लिए शुभ रहेगा । सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे । इन अवसरों को भुनाने का प्रयास करें । हालांकि परिस्थितियाँ बहुत ज्यादा अनुकुल भी नही होगीं लेकिन यदि आप मेहनत और प्रयास करेंगे तो निश्चित ही हर परिस्थिति में सफल होंगे । आप पीछे मुडकर देखने वाले व्यक्ति नहीं है । यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों का करियर व व्यवसाय
साल की शुरूआत में आपका साहस और आत्मबल बढेगा । आपकों प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और साल की प्रथम तिमाही में आप विदेश यात्राओं पर जा सकते है । यह अवधि आपकों सुनहरे अवसर देगी । आप अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों से मिलेंगे जिनका अनुभव और ज्ञान हमेशा आपके काम आएगा । करियर क्षेत्र में आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढेंगे और चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करेगे । यदि जातक जर्नलिज्म, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या अन्य तकनीकी फील्ड अथवा सर्वजनिक क्षेत्र से संबंध रखते हैं तों यह वर्ष आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है । वर्ष की अंतिम तिमाही में यदि आप अपने कार्य में मेहनत और लगन से काम करते रहे तो निश्चित ही आप सफलता की ऊँचाइयों को छुएंगे । आप में से कई जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है । व्यापार से जुडे जातक साल के अंत में नए व्यापार में निवेश कर सकते है ।
राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों का आर्थिक जीवन
अर्थिक रूप् से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा । आपके पास धन और अच्छी आमदानी होगी । वर्ष की शुरूआत में बडा निवेश न करें । जनवरी या फिर मार्च में आप पार्टनरशिप में किसी व्यापार की शुरूआत कर सकते हैं । अप्रैल में लाभ प्राप्ति के योग हैं, लेकिन निवेश करने में पूरी सावधानी बरतें । संतान के भविष्य, उसकी शिक्षा को लेकर आप धन का निवेश कर सकते है । मई में आपको अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं । कार्यक्षेत्र में सहकर्मी अथवा स्टाफ की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिउ आपके पास अपार संभावनाएँ होगी । साल की अंतिम तिमाही में बोनस, इंक्रीमेट, पैतृक संपत्ति या उपहार के रूप् में आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है । इस समय आपकों रूका हुआ धन प्राप्त होगा । इस समय आप कोई कीमती वस्तु, सोने के आभूषण, वाहन आदि खरीद सकते है ।
राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों के छात्रों की शिक्षा
इस वर्ष सिंह राशि के छात्र पढाई क्षेत्र में उम्दा कार्य करेगे । साल की शुरूआत में छात्रों के अंदर लीडरशिप पैदा होगी । लॉ, मैनेजमेंट और मेडिकल स्टूडेट के अलावा मिलेट्री कैडेट्स को साल में अच्छे फल प्राप्त होगे । साल की प्रथम तिमाही में प्राथमिक, माध्यमिक और कॉलेज के विद्यार्थी अपनी बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाएंगे । वही जो विद्यार्थी कॉमर्स, सीए, जर्नलिज्म, विदेशी भाषा, लॉ की पढाई कर रहे हैं या फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको लाभ मिलेगा । साल का मध्य भाग अध्ययन के लिए अनुकूल रहेगा । प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना हैं । छात्रों का मन सही दिशा में लगेगा और विषय में अच्छा प्रदर्शन करेगे । शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष छात्रों के लिए सफल रहने की ओर इशारा कर रहा है । सफलता के कारण परिजन और गुरूजन आपकी प्रशंसा करेगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा । परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा । साल की शुरूआत में परिजनों के बीच रिश्ते मधुर रहेगे । जीवनसाथी के साथ भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा । पारिवारिक परिस्थिति अनुकूल रहेगी । अपनी संतान की ओर आपको ध्यान देना होगा । यदि कोई बात बिगड जाए तो उस समय अपने गुस्से पर काबू रखें और परिजनों से बहस न करें । संतान के द्वारा आपको प्रसन्नता मिलेगी । उनकी उपलब्धि के कारण आपको संतान पर गर्व होगा । साल के मध्य में दोस्तों के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है। परंतु शीघ्र ये मतभेद दूर होगे । माता-पिता एंव भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होगे । इस समय घर के नौकरों से कुछ विवाद हो सकते है, लिहाजा इस समय थोडा सतर्क रहें । आप अपनी फैमिली के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं । साल के अंतिम चरण और तीज-त्यौहार आदि में परिवार के सदस्य एकजुट होंगे । जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढता आएगी । आपको घर के बडे बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । परिजनों के बीच पारस्परिक संबंध पारिवारिक खुशियों को दुगना करेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों का प्रेम जीवन
सिंह राशि वाले जातकों का प्रेम जीवन इस वर्ष मधुर रहेगा और रिश्तों में प्रगाढता आएगी । आप दोनो भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुडेंगे । यदि आप सिंगल है और सच्चे प्यार की तलाश कर रहें हैं तो इस वर्ष आपकी यह तलाश खत्म होगी । आपको आपको आपका साथी मिलेगा जिसके साथ मिलकर आप हसी ख्वाबों को संजोएंगे । वहीं जो जातक पहले से रिलेशनशिप में है तो इस वर्ष आप अपने प्यार को नया मुकाम देंगें । साल की शुरूआत में प्रेम जीवन में आनंद आएगा । वहीं दूसरी ओर विवाहित जातकों को अपने रिश्ते में थोडी स्पेस की जरूरत महसूस होगी । साल की दूसरी तिमाही में घर वाले आपके ऊपर शादी का दबाव डाल सकते हैं । वहीं दूसरी ओर आप प्रियतम के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे । साल के मध्य में आप ऐसे शख्स से मुलाकात करेगें जिससे आप बार-बार मिलना चाहेगे । वह शख्स आपके दिल को भाएगा । परंतु इस समय प्यार की डगर पर थोडा संभल कर चलें, इसमें धोखा होने का खतरा भी है, फिर अन्य प्रकार की चुनौती भी सामने आ सकती है । सच्चे प्यार की हमेशा जीत होती है, इसलिए आप इस समय अपने प्यार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते है ।
राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष बढिया रहेगा । हालांकि उन्हे अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने की दिशा में भी काम करना होगा । आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई देंगे । हालांकि आपकों अपनी खाने-पीने की आदतों पर अधिक ध्यान देना होगा । एक अच्छी लाइफ स्टाइल के लिए एक अच्छी दिनचर्या का पालन करना जरूरी है । आप खान-पान को लेकर डाइटीशन से सलाह ले सकते है । मॉर्निग वॉक से आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा । साल की प्रथम तिमाही में उम्रदराज जातकों को शारीरिक समस्या होने की संभावना रहेगी । मॉनसून में पेट से संबंधित विकार हो सकते हैं । उसके बाद का समय आपके लिए उत्तम रहेगा । परंतु तीज त्यौहार के समय अपने खानपान पर विशेष सावधानी बरतें । साल के अंत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
जरूरी उपाय
1. रविवार को मंदिर में गेहूँ दान करें ।
2. प्रतिदिन सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य दें ।
3. सूर्य की ओर मुख करके गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें ।
4. माह के पहले, दसवें, उन्नीसवें या फिर अठ्ठाइसवे दिन अपनी महत्वपूर्ण योजना का श्री गणेश करें ।
5. औरेज, येलो, गोल्ड और गोल्डन ब्राउन कलर आपके लिए भाग्यशाली रहेगे ।
6. पिताजी एंव पितातुल्य व्यक्तियों का सम्मान करें ।
7. रूबी एंव पुखराज धारण करें ।

कन्या राशिफल 2019
कन्या राशि के जातक स्वभाव से बातूनी और कठिन परिश्रमी होते हैं । आप अपनी कुशलता एंव परिपूर्णता के लिए जाने जाते है । इसलिए आप कार्य अधूरा नही छोडते है । वार्षिक राशिफल के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है । अपने लक्ष्य को पूरा करने में आप सफल होगें और आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा । अपने कार्य को पूर्ण करने से न केवल आपको आर्थिक लाभ होगा बल्कि इससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट दिखाई देंगे । घर और दफ्तर के कार्यो को करने में आपको कठिनाई नही आएगी । आप दोनो के बीच अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे । संतान को आपकी आवश्यकता महसूस होगी और आपकी जरूरतों को भी पूरा करेंगे । साल की शुरूआत में आपकों थोडा असहज महसूस हो सकता है । क्योकि इस दौरान चीजें आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं । लेकिन परिस्थिति जल्द ही आपके अनुकूल होगी । आप कार्यक्षेत्र में आने चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करेंगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि वालों का करियर व व्यवसाय
साल के शुरूआत में आपकों करियर में उन्नति के लिए कई अवसर प्राप्त होगें । इस समय आपकों वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी के तरह कोई कार्य प्राप्त होगा अथवा आप किसी लॉन्ग प्रोजेक्ट का हिस्सा भी बन सकते है । यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहें है तो थोडा सावधान रहें । व्यापार के विस्तार हेतु अपार संभावनाएं होगी । प्रोफेशन क्षेत्र में आपको बढिया लाभ मिलेंगे । इंजीनियर या अन्य टेक्निकल फील्ड से जुडे जातकों के लिए अनुकुल समय होगा । साल के मध्य में करियर में मिलेजुले परिणाम मिलेगे । यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी । इन यात्राओं से आपको सकारात्मक अनुभवों का ज्ञान होगा । आप अपनी मेहनत और लग्न से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे । अंतिम तिमाही में उद्मियों, व्यापार विशेषज्ञों और सलाहकारों को अच्छे परिणाम मिलेगें । लघु उद्योगपतियों, पार्ट टाइम वर्कर्स, ऑनलाइन टीचर्स एंव घर पर रहकर कार्य करने वाले जातकों कों अच्छे फल प्राप्त होगें ।
राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि वालों का आर्थिक जीवन
आपका आर्थिक जीवन उत्तम रहेगा । इस साल इनवेस्टमेट से फाइनेशियल ग्रोथ होने की प्रबल संभावना है । भाग्य के सितारे आर्थिक लाभ होने की इशारा कर रहे है । साल की प्रथम तिमाही में व्यापार से आपको आर्थिक मुनाफा होगा । स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके खर्च में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी । सीनियर सिटीजन्स को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा । वहीं लघु स्तर पर व्यापार करने वाले जातकों को बैक से लोन मिल सकता है या आप सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं । पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है । साल के मध्य में प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे आपको मेहनत फल प्राप्त होगा । आर्थिक लाभ के योग हैं । सितंबर में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण करना होगा । अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाएं । धार्मिक कार्य, घर के नवनिर्माण आदि में आपका पैसर खर्च होगा । जि जातकों की निश्चित आय नहीं है उन्हे भविष्य के लिए पैसों की बचत पर जोर देना चाहिए ।
राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि वालों का छात्रों की शिक्षा
कन्या राशि वाले छात्रों के लिए यह वर्ष उत्तम रहने के संकेत दे रहा है । आपका अनुशासन, बौद्धिक कौशल और लक्ष्य के प्रति समर्पण आपकों इस वर्ष सफलता की मंजिल तक पहुँचाएगा । साल की शुरूआत में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को आगे बढने के अवसर प्राप्त होंगे । इस समय ऐसे छात्रों को भी लाभ होगा जो किसी कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे है । सामान्य प्रयास से आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है । साल की अंतिम तिमाही का समय कॉम्टीशन एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए शुभ रहेगा । पढाई पूरी करने वाले छात्रों को इस समय नौकरी मिल सकती है ।
राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन
जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे हालांकि ऐसी भी परिस्थिति आएगी जिसमें आपकों चुनौतियों का सामना करना पडेगा । साल की शुरूआत में माता-पिता, भाई-बहनों, संतान और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे । दोस्तों से भी संबंध स्थापित होगे । घर के बडे लोग खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे । जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल दिखाई देगा । अगस्त में खुशियों में वृद्धि होगी । आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर होगे । अंतिम तिमाही में घर पर कोई धार्मिक कार्य हो सकता है, जिसमें आपको अपने दोस्तों एंव रिश्तेदारों से मिलना होगा । फैमिली के साथ किसी ट्रिप पर जाने के योग हैं । साल के अंत में परिवार में एकता, प्रेम और सद्भाव का माहौल रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि वालों का प्रेम जीवन
कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह का मिश्रित अनुभव मिलेगा । साल की शुरूआत में प्रेमसाथी आपके जज्बातों की कद्र करेगा । वह आपकी हर छोटी-छोटी बात की परवाह करेगा । आप दोनों साथ में किसी ट्रिप पर जा सकते हैं । करियर और रिलेशनशिप के बीच आप तालमेंल बनाने का प्रयास करेंगे परंतु कुछ मामलों में आन अपने करियर को प्राथमिकता देंगे । प्यार की डोर को मजबूत बनाने के लिए आप अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते है । साल के मध्य में दोस्तों के माध्यम से आप अपने होने वाले लव पार्टनर से मुलाकात करेंगें आप प्रियतम को महँगे गिफ्ट्स दे सकते हैं । आप अपने रिश्ते के बारे में गंभीर दिखाई देगे और गहराई से इस रिश्ते के बारे में सोचेंगे । संभव है ि कइस समय आप अपने प्रेम को प्रेम विवाह में बदलें । आपका पार्टनर अपने बौद्धिक ज्ञान से आपको प्रेरित करेगा । साल के अंत में प्रेम जीवन से आपको मीठे अनुभव प्राप्त होगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
इस वर्ष आपको मानसिक तनाव की समस्या रह सकती हैं । यदि आपने तनाव को अपने ऊपर हावी होने दिया तो इसका असर आपकी सेहत पर पडेगा । इसलिए टेंशन को हावी न होने दें । मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए ध्यान एंव योग का सहारा लें और छुट्टी लेकर कहीं घूमकर आएं । इससे आप ताजगी का अनुभव करेगे और ऊर्जावान रहेंगे । कुछ जातकों को लीवर और पेट संबंधित परेशानी हो सकती है । सूर्योदय से पहले घास पर नंगे पैर चलें । इससे आपकों स्वास्थ्य लाभ मिलेगा । सेहत को गंभीरता से लें और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें ।
जरूरी उपाय
1. चतुर्थी को गणेश जी पूजा करें ।
2. बुधवार के दिन गाय को हरी घास/चारा खिलाएं ।
3. तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें ।
4. गरीब विद्यार्थियों को कॉपी-किताबे एंव अन्य स्टेशनरी की वस्तुएं दान करें ।
5. नित्य श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें ।
6. आपके लिए 5,14,23,32 भाग्यशाली अंक होगें ।
7. माह की 5,14,23, तारीख को अपने महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करें ।
8. हरे सफेद, उजले या फिर ग्रे रंग के वस्त्र धारण करें ।
9. पन्ना धारण करें ।
10. मन को शांत रखने के लिए ध्यान लगाएं ।

तुला राशिफल 2019
तुला राशि के जातक स्वभाव से मेलजोल वाले और तीक्ष्ण बुद्धि वाले होते हैं। आप अपनी भौतिक चीजों की अधिक परवाह करते हैं । इस वर्ष आप मनोरंजन मेहमान नवाजी और अपने दोस्तों के साथ का आनंद लेगे । इसके अलावा यह वर्ष आपके लिए फलदायी रहने वाला है । साल में कुछ ऐसे मौके भी आएंगे जिनमें आपकों चुनौतियों का सामना करना पडेगा, इन चुनौतियों से निपटने के लिए सबल होंगे । करियर मे भी विकास होगा । स्वास्थ्य जीवन के लिए यह वर्ष अच्छे संकेत दे रहा हैं । परिजनों, दोस्तों के साथ आपके रिश्ते और भी मधुर होगें । कुल मिलाकर देखा जाए तो यह वर्ष आपके लिए कई संभावनाएं लेकर आएगा
राशिफल 2019 के अनुसार तुला राशि वालों का करियर व व्यवसाय
साल की शुरूआत आपके लिए थोडी अप्रत्याशित रहेगी। इस दौरान कई चीजे आपके नियंत्रण से बाहर होगी । इस समय आप अपने लक्ष्य के काफी करीब होगे । प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी महत्वाकांक्षएँ पूरी होगी । कार्यक्षेत्र में आप मेहनत करेगें और करियर में आगे बढने की संभावनाएँ प्रबल होगी । अप्रैल का महीना आपकी परीक्षा ले सकता है । लिहाजा इस समय आपकों थोडा सतर्क रहना पडेगा और अपने कात पर फोकस करना होगा । समय आपसे कठिन परिश्रम की मांग करेगा, तब कहीं जाकर आपकों सफलता मिलेगी । घर से कार्य करने वाले जातकों के लिए भी यह अवधि अनुकुल है । इस वर्ष कठिन परिश्रम करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिलेगें और वे अपने करियर में भी उन्नति करेंगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार तुला राशि वालों का आर्थिक जीवन
इस वर्ष नियमित रूप से आर्थिक लाभ होगा। साल की शुरूआत में व्यापार से संबंध रखने वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा होगा । वही जॉब करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना रहेगी । सैलरी में बढोतरी संभव है । इससे काफी हद तक आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । सट्टा, लॉटरी और शेयर बाजार से लाभ होने के संकेत है । प्रोफेशनल ग्रोथ के साथ आपकी आमदनी में वृद्धि होगी । आर्थिक क्षेत्र में स्व प्रयासों से भी आपको अच्छे परिणाम मिलेगे । अनावश्यक खर्चो को लेकर सावधान रहें । त्यौहार में समय आप लग्जरी सामान, वाहन आदि खरीद सकते हैं । लंबे समय की अवधि के लिए किया गया निवेश आपके लिए अच्छा रहेगा । यह वर्ष आपके आर्थिक जीवन के लिए शानदार रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार तुला राशि वालों छात्रों की शिक्षा
इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए यह वर्ष बेहतरीन रहेगा । आपके सफल होने की संभावना अधिक हैं । करियर में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत दिखाई दे रहे है । उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को अप्रैल के बाद से लाभ मिलना प्रारंभ होगा । सीए और सरकारी बैक में नौकरी पाने की तैयारी में जुटे छात्रों को खुशखबरी मिलने की आशंका है । उनकी मेहनत रंग लाएगी । स्कूल एंव कॉलेज जाने वाले छात्रों का विकास होगा । यदि आप शिक्षा के बाद जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपको जॉब मिलने की प्रबल संभावना हैं ।
राशिफल 2019 के अनुसार तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन
इस साल जातको का पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। साल के शुरूआत में आपको पारिवारिक एकता खूबसूरत अहसास होगा । परिजनों का प्यार-सम्मान आपको भावुक करेगा । भाई-बहन, माता-पिता और दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर होगे । जीवनसाथी के साथ खट्टे-मीठे दोनो तरह के अनुभव प्राप्त होगे । माता-पिता के स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता होगी । वहीं दूसरी ओर कार्य में व्यस्त रहेंगे । जिससे घर को पर्याप्त समय दे पाना थोडा आपके लिए मुश्किल होगा परंतु आपकी कोशिश यही रहनी चाहिए पर्सनल एंव प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल बना रहे । घर में बडे बुजुर्गो का स्वास्थ्य थोडा कमजोर रह सकता हैं । घर पर कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है । परिवार के सदस्यो के बीच अटूट रिश्ता दिखाई देगा । विपरीत समय में धैर्य से काम लें । ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जिससे परितन आपसे नाराज हो जाएं । साल का समापन भी खुशियों के साथ होगा
राशिफल 2019 के अनुसार तुला राशि वालों का प्रेम जीवन
साल के प्रारंभ में अपने प्यार के रिश्ते को लेकर आप भावुक, भ्रमित एंव जुनूनी रह सकते है। प्यार के रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए गलतफहमी को न पाले । यदि कोइ बात हो तो साथी से सीधे बात करें और प्यार और रोमांस को बरकरार रखें । यदि आप अविवाहित है तो साल की प्रथम तिमाही में आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है । यदि आपको सच्चा पार्टनर मिलता है तो आपका जीवन खुशनुमा होगा । घर के बडे-बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा । साल के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है । घर वालों का विरोध भी झेलना पड सकता है । साल की अंतिम तिमाही में आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं
राशिफल 2019 के अनुसार तुला राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
स्वास्थ्य जीवन की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बढिया रहेगा। साल का अधिकतर हिस्सा आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए उत्तम रहेगा । साल के प्रारंभ में आपको छोटी-मोटी बीमारियाँ हो सकती है । उम्र दराज लोगों को स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है । कार्यक्षेत्र में भी किसी प्रकार की टेंशन रह सकता है । साल के मध्य में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा । अपनी खान-पान की शैली पर भी विशेष ध्यान दें । साल की अंतिम तिमाही में त्वचा का ख्याल रखें । स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहे और लापरवाही न बरते ।
जरूरी उपाय
1. शुक्रवार के दिन देवी माँ के मंदिर में सफेद खुशबूदार फूल चढाएं।
2. शुक्रवार के दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हे दूध व मिल्क से निर्मित मिठाई खिलाएं ।
3. प्रतिदिन चिडियों को दाना डालें ।
4. गुलाबी शेड्स के सभी रंग के साथ ग्रे और सिल्वर कलर आपके लिए भाग्यशाली होगा ।
5. 6,15,24,33,42 और 51 आपके लिए अंक शुभ होगे । माह की 6,15, और 24 तारीख आपके लिए शुभ होगी ।
6. फिरोजा, मोती धारण करना आपके लिए शुभ होगा ।
7. भिखारियों को भिक्षा दें ।
8. शुक्रवार को महालक्ष्मी चालीसा का पाठ करें ।
9. माँ लक्ष्मी और गणेश जी की आराधना करें ।
10. मन की शांति के लिए योग व ध्यान करें ।

वृश्चिक राशिफल 2019
वृश्चिक राशि के जातक रचनात्मक विचार वाले होते हैं। आप अपने जीवन को लेकर गहराई से सोचते हैं । खुद को बाहर से सख्त दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन वास्तव मे अंदर से आप बहुत ही कोमल और संवेदनशील होते हैं । इस वर्ष आप अच्छे परिणामों की आशा कर सकते है । कई मौको में आपको संघर्ष भी करना पड सकता है । ऐसी परिस्थितियों में आप स्वयं को मजबूत स्थिति में पाएंगे । यह साल आपके लिए सक्सेसफुल रहेगा । इस साल आपको किसी न किसी कारण से बार-बार यात्रा करना पड सकता है, लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें । आप शांतिपूर्वक चीजों को सोचें और फिर कोई कदम लें । इससे निश्चित तौर पर आप सही दिशा मे अग्रसर होंगे
राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों का करियर व व्यवसाय
साल की शुरूआत में आप काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लग्न आपको सफल बनाएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप आगे बढेगे । अपने कार्य को समयसीमा पर समाप्त करने के प्रति आप संकल्पबद्ध रहेगे और यही बात आपको अन्य कर्मियों से जुदा करेगी । अपने व्यापार को लेकर आपको यात्रा करना पड सकता है । साझेदारी में आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा । व्यापार मे मुनाफा मिलने की संभावना है । अपनी कार्यक्षमता को बढाएं और करियर में उन्नति पाने के लिए साकारात्मक पहल करें । साल के मध्य में परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इनसे निपटने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा । आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है । इस वर्ष लेखको, पत्रकारों, वकीलों एंव न्यायाधीशों का करियर चमकेगा । अपने-अपने क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा । साल की अंतिम तिमाही में नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना है । आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट दिखाई देंगे । आप अपनी ड्रीम जॉब प्राप्त कर सकते है । कठिन परिश्रम आपको और योग्य बनाएगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक जीवन
वर्ष की शुरूआत में आपकों आपके खर्चो में वृद्धि होने की संभावना है। आप आपनी संतान के भविष्य को संवारने के लिए पैसा खर्च करेंगें । आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना हैं । इस अवधि में आपके रूका हुआ धन वापस आएगा । आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप अपना पिछला उधार चुकाएंगे । संगीत, मीडिया एंव कला के क्षेत्र से संबंध रखने वाले जातकों को धन लाभ के योग हैं । घर पर मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है । इस कार्यक्रम के निमित्त और यात्रा पर धन खर्च होगा । घर के नवनिर्माण में आपके खर्च में वृद्धि होने की संभावना है । यह साल आर्थिक रूप से आपके लिए बेहतर हैं । बस निवेश करते समय सावधानी बरतनी आवश्यक हैं
राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों छात्रों की शिक्षा
वृश्चिक राशि के छात्रों को शिक्षा क्षेत्र मे सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कॉलेज एंव उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों पर इस वर्ष बृहस्पति ग्रह अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेगें । साल की शुरूआत में सभी धाराओं के छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होगे । कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी मे जुटे छात्र भी इस अवधि में लाभान्वित होगे । इस वर्ष आपकों अपने मनपसंद के शिक्षण संस्थान में दाखिला मिल सकता है । बशर्ते आपको कठिन परिश्रम करना होगा और आलस से दूरी बनाए रखें । शिक्षा के लिए अनुकूल समय रहेगा । सीनियर, प्रोफेसर, मेटर्स एंव सहपाठियों से आपकों अच्छे परिणाम प्राप्त होगे । शिक्षा की दृष्टि से साल आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आप अपने पारिवारिक जीवन के प्रति अधिक गंभीर दिखाई देंगे । परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। साल की शुरूआत में संतान के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे । उनके प्रति जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे । लेकिन घर के बडे लोगों से आपके मतभेद हो सकते है । ऐसी स्थिति में ठण्डे दिमाग से समस्या का समाधान करे और बात को आगे न बढाएं । इसके अलावा गुस्से पर नियंत्रण रखे और बहसबाजी से दूर रहें । जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ रहेगे । बाद में दोनो के बीच तनाव भी होने की संभावना हैं । भाई-बहनों से रिश्ते खराब हो सकते है । घर मे महिलाओं के साथ भी तनाव होने की संभावना है । पिताजी के साथ रिश्ते कडवे हो सकते हैं । यदि परिवार में किसी तरह का विवाद होता है तो आप अपनी सूझ-बूझ के साथ उस समस्या को सुलझाने में सफल होगे । घर का वातावरण भी आनंदित होगा । साल की अंतिम तिमाही में आपको अच्छा अनुभव प्राप्त होगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों का प्रेम जीवन
इस साल आपका प्रेम जीवन शानदार रहने के संकेत दे रहा है। साल की शुरूआत में प्रियतम के साथ नजदीकियां बढेंगी । इस समय रोमांस करने का अवसर मिलेगा । शुरूआत के महीनो में अपने रिश्ते को लेकर आप संदेह की स्थिति में रहेगे । मन में किसी तरह का संदेह न रखे और रिश्ते में जल्दबाजी न दिखाएं । प्यार के रिश्ते को पक्का होने में थोडा वक्त लगेगा । लव रिलेशनशिप में परिवाल वाले सवाल उठा सकते है । हालांकि आप ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें । साल की अंतिम तिमाही में आप अपने प्रेम साथी के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं । इस समय आपको दोस्तो और परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
स्वास्थ्य जीवन की दृष्टि से यह वर्ष मिलाजुला रहने की ओर इशारा कर रहा है । किसी कार्य की अति पर ज्यादा जोर न दें । स्वस्थ्य रहने के लिए शारीरिक योगभ्यास करें । आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाद मे आपको तनाव घेर सकता हैं । ऑफिस में कार्य को लेकर आपके ऊपर मानसिक दबाव रह सकता है । कोई पुरानी बीमारी या पेट और रक्त संबंधित विकार होने की संभावना है । ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह अवश्य लें और सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें । सात्विक भोजन करे । आपका स्वास्थ्य दुरूस्त रहेगा । अस्वच्छ जल से होने वाले संक्रमण से दूर रहें । उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ।
जरूरी उपाय
1. प्रतिदिन हनुमान जी की आराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें । मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर बूंदी का प्रसाद बांटे ।
2. भगवान गणेश जी की पूजा करें ।
3. मंगलवार के दिन गरीब को मसूर की दाल दान करें ।
4. 9,18,27,26,45 आपके लिए शुभ अंक है ।
5. लाल और गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगें ।
6. लाल मूँगा पत्थर धारण करें ।
7. प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल का अर्ध्य दें ।

धनु राशिफल 2019
धनु राशि के जातक परिपक्व और सहिष्णु प्रवृत्ति के होते है। आप भलीभांति जानते हैं कि जीवन में मिलने वाली सभी चुनौमियों से आपकों अकेले ही निपटना है । आप शनि साढे साती का प्रभाव रहेगा । इस वजह से आपको थोडा संघर्ष करना पड सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से काम लेने की वजह से सब कुछ सामान्य हो जाएगा । इस दौरान आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी । इस साल आपके नए मित्र बनेगे । इनमें से कुछ लोगों से आपकी मित्रता ऑफिस या कार्यस्थल पर होगी । इस वर्ष आपको कुछ उतार-चढाव का सामना करना पड सकता है लेकिन धैर्य और आत्म विश्वास से आप हर परिस्थितियाँ पर काबू पा लेगे । आपके लिए बेहतर होगा कि इस वर्ष आप रणनीति बनाकर काम करे ताकि आगे आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे । संयम रखे और नियंत्रण के साथ अपने हर कार्य को पूरा करें । व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों के लिए यह साल सफलता से भरा रहेगा
राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों का करियर व व्यवसाय
धनु राशि वालों करियर और प्रोफेशनल लाइफ में मिश्रित परिणाम मिलेगे । इस साल बिजनेस से जुडी कोई भी डील और पूंजी निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें । साल की शुरूआत में काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है । साल के पहले तीन महीनों में काम का बोझ अधिक रहेगा । इस वजह से आपकों अपने कार्य शीघ्रता से निपटाने होगे । पैसों के लेन-देन के लिए भी यह साल अच्छा रहने वाला है । विशेषकर उन मामलों में जिनमें जमानत के तौर पर धन का लेन-देन होता है । व्यापार करने वाले जातकों के लिए अप्रैल के महीने में मंदी का सामना करना पड सकता है । वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए यह महीना लाभकारी सिद्ध हो सकता है । आपके अच्छे कार्यो की बदौलत आपको पदोन्नति और सैलरी इंक्रीमेट मिलने की संभावना है । गृहणियों, लघु उद्योगों से जुडे लोगके लिए यह अवधि लाभकारी सिद्ध होगी । सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों के लिए भी यह साल अच्छा रहने वाला है । इस साल आपको सफलता और नई पहचान मिलेगी । कठिन परिश्रम के साथ कुछ नया सीखने के लिए यह बेहद शानदार रहेगा, धैर्य और संयम बनाए रखें
राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों का आर्थिक जीवन
धनु राशि के जातक निवेश संबंधी मामलों में खास सावधानी बरतें और किसी भी तरह का जोखिम भरा निवेश न करें। इस साल आप स्वयं या अपने परिवार के नाम से बैक में पूंजी निवेश करेगें । साल की शुरूआत में आपके खर्चो में बढोत्तरी हो सकती है, विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक और वाहन पर अधिक पैसे खर्च होगे । वहीं कुछ लोग किसी निजी कार्य के लिए दोस्तों या रिश्तेदारों से पैसे उधार ले सकते हैं । सितंबर के महीने में व्यवसाय में लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी । यात्रा और स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है । साल के आखिरी तीन महीनों में आप अपने प्रयासों से धन का संचय करेगें । इसके लिए आप कोई अतिरिक्त कार्य और परामर्श से संबंधी काम कर सकते हैं । साल के अंत में आपको अपनी कडी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा
राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों का छात्रों की शिक्षा
धनु राशि के छात्रों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों और पढाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इस साल सिर्फ शिक्षा पर ध्यान देने बेकार की बातों को बिल्कुल समय न दें । साल की शुरूआत में धनु राशि के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता हैं । कॉलेज के छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड सकता है । दरअसल उन्हे अपनी पंसद के विषय में प्रवेश नही मिलने से परेशानी हो सकती हैं । तकनीक, इंजीनियंरिग और मेडिकल से जुडे छात्र भी इस वर्ष पढाई में बेहतर प्रदर्शन करेगे । यह साल छात्रों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है । अंत तक सरकारी, प्राइवेट और मैनेजमेंट फर्म में नौकरी मिल सकती है या फिर नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं ।
राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन
धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन मिल-जुला रहेगा। इस दौरान परिवार में अलगाव और अनुशासन दोनों देखने को मिल सकता है । साल की शुरूआत में पारिवरिक खर्चो में बढोत्तरी देखने को मिल सकती है । वहीं परिवार में परिजनों का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है । साल के शुरूआती दिनों में खर्चो में वृद्धि होगी लेकिन बाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी । बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी । परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है । इस साल जीवनसाथी और बच्च आप से बेहद खुश रहेगें । माता-पिता और जीवनसाथी की ओर से अपार स्नेह और सहयोग मिलेगा । आपको किसी संत या धार्मिक गुरू का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा । परिवार एकजुट रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों का प्रेम जीवन
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन की शुरूआत उल्लास के साथ होगी । इस वर्ष आप उपहारों पर अधिक धन खचै करेगे । वहीं साल की शुरूआत में आप अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा प्रतिबद्ध नहीं रहेगे बल्कि आप दोस्ती बनकर रहना अधिक पसंद करेगे । साल के शुरूआती 6 महीनों में आप अपना दुख-दर्द और निराशा अपने प्रियतम के साथ साझा करेगें । आप प्रियतम या दोस्तों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं । आप बेहद जोश में रहेंगे लेकिन यदि आपका प्रेम-प्रसंग चल रहा है तो थोडा संयम के साथ काम लें । साल के आखिर में आप एक-दूसरे के करीब आएंगे और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगें । आप लोगों को अपने बडों से आशीर्वाद मिलेगा । लव मैरिज के प्रबल योग बन रहे हैं ।
राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
इस साल धनु राशि के जातकों के लिए सभी जरूरी सलाह है कि मानसिक तनाव पर नियंत्रण रखें, इसलिए बेकार की चिता और टेंशन बिल्कुल न लें । यही आपके अच्छे स्वास्थ्य का मूलमंत्र होगा । किसी पुरानी बीमारी, पाचन तंत्र से जुडी समस्या या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या से थोडा सावधान रहें । इसके लिए बेहतर होगा कि संयमित दिनचर्या अपनाएं और संतुलित भोजन करें । कुछ जातको को माइग्रेन या सिरदर्द से जुडी परेशानी का सामना करना पड सकता हैं । इसके आलवा श्वसन और त्वचा संबंधी संक्रमण का भी भय रह सकता है । स्वस्थ्य रहने के लिए संतुलित भोजन करें और अधिक मसालेदार भोजन ना करें । साल के आखिरी में जातकों की सेहत बिल्कुल बढिया रहने वाली है । यदि आप अधिक तनाव नहीं लेगें तो किसी भी तरह की कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी । हालांकि शारीरिक कमजोरी और सुस्ती रह सकती है ।
जरूरी उपाय
1. गुरूवार को गाय को पीले फल खिलाएं ।
2. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी ।
3. लगातार 43 गुरूवार तक गरीबों और जरूरतमंद बच्चों में पीले फल बांटे ।
4. प्रतिदिन हनुमान जी की आराधना करे । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करे और हर शनिवार को दर्शन के बाद हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढाएं ।
5. नियमित रूप से गौ शाला में पैसों का दान करें ।
6. अच्छी सेहत के लिए हल्दी, केसर, बादाम, आडू, पाइनेपल और करौंदे का सेवन करें ।
7. 3,12,21,30 आदि आपके भाग्यशाली अंक होगे ।
8. गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएं या जन्मदिन व वर्षगांठ पर गरीब बच्चों में मूंग दाल, चावल-दाल की खिचडी का वितरण करें ।
9. पीला रंग, बैगनी और चमकीला गुलाबी रंग आपके लिए शुभ होगा ।
10. शनि साढे साती के कष्टों से बचने के लिए गरीबों और रोगियों की मदद करें । बुजुर्ग दंपत्तियों की सहायता जैसे परोपकारी कार्य करें ।

मकर राशिफल 2019
मकर राशि के जातक स्वतंत्र प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं । आप बहुत मेहनती और अच्छे इंसान है । हमेशा दूसरे लोगों की मदद के लिए तैयार रहते है । आप एक अच्छे दोस्त और आत्म निर्भर व्यक्ति है, जो हमेशा दूसरों से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखते । वर्ष 2019 आपके लिए थोडा परेशानी भरा रह सकता है, लेकिन आप अपने क्षेत्र में तरक्की करते हुए खुद को साबित करेंगे । धन लाभ होता रहेगा हालांकि आपको खर्चो के बीच बचत भी करनी होगी । पहले की तुलना में आपके अंदर अधिक आत्म विश्वास होगा और इसके प्रभाव से आपके लिए साल बहुत अच्छा व्यतीत होगा । इस साल आप बहुत कुछ नया सीखने की कोशिश्ज्ञ करेंगे और आगे चलकर उनके माध्यम से उन्नति प्राप्त करेगे । इस साल आपको अपनी अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा । इस साल आपके साथ धोखधडी भी हो सकती है, इसलिए थोडा सावधान रहें । इस वर्ष आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मकर राशि वालों का करियर व व्यवसाय
साल की शुरूआत में आप अपनी नौकरी और व्यवसाय में व्यस्त रह सकते है, साथ ही आपकों अपने सभी काम तय सीमा में निपटाने होगे इस वर्ष कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं । इस वर्ष के शुरूआती तीन महीनों में कामकाज को लेकर माहौल बहुत बेहतर रहने वाला हैं । करियर में काफी अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं । इस साल सिंतबर तक किसी भी तरह का नया बिजनेस या सझेदारी न करें तो बहेतर होगा । क्योकि यह अवधि इनक कार्यो के लिए ज्यादा लाभकारी नहीं है । आपकी करियर ग्रोथ के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है । नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन की सौगात मिल सकती है । इस साल सरकारी सेवा में कार्यरत जातकों का ट्रांसफर हो सकता हैं । आर्मी अफसर, जेलर, डॉक्टर्स और वे लोग जो सामाजिक व परोपकारी कार्यो से जुडे रहते है, उन लोगों को अपने काम के लिए सरकारी की ओर से सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं । मकर राशि के जातकों को साल के शुरूआती दिनों में कडा परिश्रम करना होगा । इसका परिणाम उन्हे साल के अंत तक अवश्य मिलेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मकर राशि वालों का आर्थिक जीवन
इस वर्ष मकर राशि के जातकों का आर्थिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हे अपने खर्चो पर थोडा नियंत्रण रखना होगा । इस साल आमदनी अच्छी होने से धन का आवागमन सुचारू रूप से होता रहेगा । पारिवारिक जिम्मेदारीयों की वजह से खर्च भी बढेगे । साल की शुरूआत में यात्रा और भाई-बहन से जुडे मामलों पर कुछ धन खर्च हो सकता है । अगर भाई-बहनों में सबसे बडे आप हैं तो इस साल जब भी आप कभी निवेश करें तो पहले नफा और नुकसान के बारे में अच्छे से सोच लें । माता-पिता से लाभ या पैतृक संपत्ति सौगात के रूप में मिल सकती हैं । आपकी आमदनी में इजाफा होगा । आप अपने दोस्तों से कुछ रूपए उधार ले सकते हैं । सट्टेबाजी से अच्छा लाभ होने की संभावना है । किसी भी कार्य में निवेश करने से पहले सावधानी बरतें । कम अवधि में बडा लाभ कमाने की बातों में आकर पूंजी निवेश करने से बचे । इससे आपकों बडा आर्थिक नुकसान हो सकता है । आपका फंसा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता हैं । कुछ अप्रत्याशित माध्यमों से अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने किसी रिश्तेदार के इलाज के लिए आप पैसे भी उधार ले सकते हैं । सोच समझकर खर्च करना और परिस्थितियों के अनुसार निवेश की रणनीति बनना साल 2019 में आपके लिए अच्छा होगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मकर राशि वालों का छात्रों की शिक्षा
साल हर लिहाज से मकर राशि के छात्रों के लिए बेहतर रहने वाला हैं । मेडिकल,इंजीनियरिंग और विभिन्न तकनीकों की पढाई कर रहे छात्रों के लिए साल की शुरूआत अच्छी रहेगी । वही वे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं उन्हे भी सफलता मिलने की संभावना है । आर्ट्स, कॉमर्स और एमबीए आदि विषयों की पढाई कर रहे छात्र साल के मध्य भाग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । तकनीकी विषयों की पढाई कर रहे कुछ छात्रों को इस वर्ष परेशानियों का सामना करना पड सकता है । कैटरिंग और खाद्य तकनीक जैसे विषयों से संबंधित छात्र भी इस साल बेहतर प्रदर्शन करेगें । अक्टूबर में शोधार्थी, लेखक, वकील, इंजीनियर और डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को बहुत ही अच्छे अवसर मिलेंगें । यदि आप इन अवसरों को भुना पाने में सफल हुए आपका यह सपना साकार हो सकता है । राजनीति, फॉरेन्सिक साइंस, सिविल सर्विस या फिर डिफेंस सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों को यह वर्ष बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है । इस वर्ष छात्रों का सपना साकार हो सकता है ।
राशिफल 2019 के अनुसार मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आप अपनी फैमिली लाइफ को अधिक महत्व देंगे। पारिवारिक दृष्टि से आपको इस वर्ष मिलेजुले परिणाम मिलेगें । व्यस्त समय के बावजूद भी आप अपने घर वालों को पर्याप्त समय देंगें । घरेलू जीवन अच्छा रहेगा । पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं । यदि जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का विवाद हो तो विवाद को सुलझाने का प्रयास करें । इस समय भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे और उनके द्वारा आपको सहयोग भी प्राप्त होगा । शिक्षा में संतान के प्रदर्शन से आप खुश होंगे । इसके अलावा वे अतिरिक्त पाठ्यक्रमों भी अच्छा करते हुए दिखाई देंगे । उनकी उपलब्धियों पर आपको गर्व होगा । संतान एंव जीवनसाथी की जरूरतों का ख्याल रखें । साल का मध्य भाग फैमिली के लिए शुभ रहेगा । वर्ष के अंतिम चरण में परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ आपके ऊपर आ सकता है । अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी के साथ निभाने का प्रयास करें ।
राशिफल 2019 के अनुसार मकर राशि वालों का प्रेम जीवन
वर्ष की शुरूआत में रिलेशनशिप आपकों थोडा उबाऊ लग सकता है। लेकिन फरवरी के बाद इसके लिए जुनूनी दिखाई देंगे । यदि सिंगल है, तो आप इस स्टेटस कस आनंद तब तक लेंगे जब तक कि आपको आपका सच्चा प्यार न मिले । शादीशुदा जातक संबंधों को मधुर बनाने की दिशा में कार्य करेगे । प्रेम में नयापन देखने को मिलेगा । यदि प्यार में कोई अच्छा और बडा निर्णय लेने जा रहे है तो सिंतबर का माह अच्छा रहेगा । इस समय आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं । प्यार में आपको खुशी और गम दोनों का ही अनुभव होगा । यदि प्रेम में भ्रम की स्थिति पैदा होती है तो दोस्तो की सलाह आपके काम आएगी । आप ऐसे शख्स से मिलेंगे जिसे देखकर आपको अपनापन महसूस होगा । आपको प्रेम जीवन में आनंद के साथ-साथ साहस का भी अनुभव होगा
राशिफल 2019 के अनुसार मकर राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
आपको पारिवारिक समस्या को लेकर तनाव का सामना करना पड सकता है। डिप्रेशन के अलावा आपको पेट से संबधित विकार होने की संभावना है । इससे बचने के लिए प्राणायाम और कपालभाती करें । इससे आप शारीरिक रूप् से स्वस्थ्य रहेगे । फिट रहने के लिए फिजीकल एक्सरसाइज भी जरूर करें । स्वस्थ्य वातावरण में जिएं और जैविक खाद वाली सब्जियों का सेवन करें । अधिक आयु के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ख्याल रखना होगा । आपको अस्थमा की समस्या हो सकती है । प्रदूषण से बचें । आँख से संबंधित रोग भी हो सकता है । स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके प्रतिकूल दिखाई दे रहा हैं । इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही न बरते और अपने मन को शांत रखे ।
जरूरी उपाय
1. प्रतिदिन भगवान शिव की आराधना आपके लिए लाभकरी रहेगी, विशेषकर सोमवार को । शिवलिंग पर बिल्व पत्र और जन चढाएं व रूद्राक्ष की माला से ‘‘ऊँ नमः शिवाय‘‘ मंत्र का जाप करें ।
2. शनिवार के दिन सरसों के तेल और काले उडद का दान करे, साथ ही हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर चढाएं ।
3. पीपल के वृ़क्ष पर जल चढाएं और शनिवार के दिन पीपल के पेड के नीचे सरसो के तेल का दीयां जलाएं ।
4. हनुमान चालीसा और हनुमान कवच का पाठ आपके लिए लाभकरी रहेगा ।
5. जामुनिया, नीला पुखराज, काला मोती और हीरा आपके लिए भाग्यशाली रत्न होगे ।
6. पालक, आजवाइन, गाजर, फल और जडी-बूटी का सेवन आपकी शारीरिक शक्ति के लिए अच्छा होगा ।
7. नीला काला, हरा और बैगनी रंग आपके लिए भाग्यशाली रंग हो सकते हैं ।
8. 17,8, और 26 ये अंक आपके लिए भाग्यशाली होगें ।
9. शनिवार के दिन गरीबों में काले तिल के बीज, काली उडद और सरसों के तेल का दाने का दान करें ।

कुंभ राशिफल 2019
कुंभ राशि के जातक रचनात्मक विचार वाले होते हैं। आप अपने जीवन को लेकर गहराई से सोचते हैं । खुद को बाहर से सख्त दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन वास्तव मे अंदर से आप बहुत ही कोमल और संवेदनशील होते हैं । इस वर्ष आप अच्छे परिणामों की आशा कर सकते है । कई मौको में आपको संघर्ष भी करना पड सकता है । ऐसी परिस्थितियों में आप स्वयं को मजबूत स्थिति में पाएंगे । यह साल आपके लिए सक्सेसफुल रहेगा । इस साल आपको किसी न किसी कारण से बार-बार यात्रा करना पड सकता है, लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें । आप शांतिपूर्वक चीजों को सोचें और फिर कोई कदम लें । इससे निश्चित तौर पर आप सही दिशा मे अग्रसर होंगे ।
राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों का करियर व व्यवसाय
साल की शुरूआत में आप काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लग्न आपको सफल बनाएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप आगे बढेगे । अपने कार्य को समयसीमा पर समाप्त करने के प्रति आप संकल्पबद्ध रहेगे और यही बात आपको अन्य कर्मियों से जुदा करेगी । अपने व्यापार को लेकर आपको यात्रा करना पड सकता है । साझेदारी में आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा । व्यापार मे मुनाफा मिलने की संभावना है । अपनी कार्यक्षमता को बढाएं और करियर में उन्नति पाने के लिए साकारात्मक पहल करें । साल के मध्य में परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इनसे निपटने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा । आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है । इस वर्ष लेखको, पत्रकारों, वकीलों एंव न्यायाधीशों का करियर चमकेगा । अपने-अपने क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा । साल की अंतिम तिमाही में नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना है । आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट दिखाई देंगे । आप अपनी ड्रीम जॉब प्राप्त कर सकते है । कठिन परिश्रम आपको और योग्य बनाएगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों का आर्थिक जीवन
वर्ष की शुरूआत में आपकों आपके खर्चो में वृद्धि होने की संभावना है। आप आपनी संतान के भविष्य को संवारने के लिए पैसा खर्च करेंगें । आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना हैं । इस अवधि में आपके रूका हुआ धन वापस आएगा । आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप अपना पिछला उधार चुकाएंगे । संगीत, मीडिया एंव कला के क्षेत्र से संबंध रखने वाले जातकों को धन लाभ के योग हैं । घर पर मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है । इस कार्यक्रम के निमित्त और यात्रा पर धन खर्च होगा । घर के नवनिर्माण में आपके खर्च में वृद्धि होने की संभावना है । यह साल आर्थिक रूप से आपके लिए बेहतर हैं । बस निवेश करते समय सावधानी बरतनी आवश्यक हैं ।
राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों का छात्रों की शिक्षा
कुभ राशि के छात्रों को शिक्षा क्षेत्र मे सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कॉलेज एंव उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों पर इस वर्ष बृहस्पति ग्रह अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेगें । साल की शुरूआत में सभी धाराओं के छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होगे । कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी मे जुटे छात्र भी इस अवधि में लाभान्वित होगे । इस वर्ष आपकों अपने मनपसंद के शिक्षण संस्थान में दाखिला मिल सकता है । बशर्ते आपको कठिन परिश्रम करना होगा और आलस से दूरी बनाए रखें । शिक्षा के लिए अनुकूल समय रहेगा । सीनियर, प्रोफेसर, मेटर्स एंव सहपाठियों से आपकों अच्छे परिणाम प्राप्त होगे । शिक्षा की दृष्टि से साल आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आप अपने पारिवारिक जीवन के प्रति अधिक गंभीर दिखाई देंगे । परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। साल की शुरूआत में संतान के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे । उनके प्रति जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे । लेकिन घर के बडे लोगों से आपके मतभेद हो सकते है । ऐसी स्थिति में ठण्डे दिमाग से समस्या का समाधान करे और बात को आगे न बढाएं । इसके अलावा गुस्से पर नियंत्रण रखे और बहसबाजी से दूर रहें । जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ रहेगे । बाद में दोनो के बीच तनाव भी होने की संभावना हैं । भाई-बहनों से रिश्ते खराब हो सकते है । घर मे महिलाओं के साथ भी तनाव होने की संभावना है । पिताजी के साथ रिश्ते कडवे हो सकते हैं । यदि परिवार में किसी तरह का विवाद होता है तो आप अपनी सूझ-बूझ के साथ उस समस्या को सुलझाने में सफल होगे । घर का वातावरण भी आनंदित होगा । साल की अंतिम तिमाही में आपको अच्छा अनुभव प्राप्त होगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों का प्रेम जीवन
इस साल आपका प्रेम जीवन शानदार रहने के संकेत दे रहा है। साल की शुरूआत में प्रियतम के साथ नजदीकियां बढेंगी । इस समय रोमांस करने का अवसर मिलेगा । शुरूआत के महीनो में अपने रिश्ते को लेकर आप संदेह की स्थिति में रहेगे । मन में किसी तरह का संदेह न रखे और रिश्ते में जल्दबाजी न दिखाएं । प्यार के रिश्ते को पक्का होने में थोडा वक्त लगेगा । लव रिलेशनशिप में परिवाल वाले सवाल उठा सकते है । हालांकि आप ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें । साल की अंतिम तिमाही में आप अपने प्रेम साथी के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं । इस समय आपको दोस्तो और परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
स्वास्थ्य जीवन की दृष्टि से यह वर्ष मिलाजुला रहने की ओर इशारा कर रहा है । किसी कार्य की अति पर ज्यादा जोर न दें । स्वस्थ्य रहने के लिए शारीरिक योगभ्यास करें । आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाद मे आपको तनाव घेर सकता हैं । ऑफिस में कार्य को लेकर आपके ऊपर मानसिक दबाव रह सकता है । कोई पुरानी बीमारी या पेट और रक्त संबंधित विकार होने की संभावना है । ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह अवश्य लें और सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें । सात्विक भोजन करे । आपका स्वास्थ्य दुरूस्त रहेगा । अस्वच्छ जल से होने वाले संक्रमण से दूर रहें । उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ।
जरूरी उपाय
1. प्रतिदिन हनुमान जी की आरधना करें । हनुमान चालीसा का पाठ करें । मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर बूंदी का प्रसाद बांटे ।
2. भगवान गणेश जी की पूजा करें ।
3. मंगलवार के दिन किसी गरीब को मसूर की दाल दान करें ।
4. 9,18,27,36,45 आपके लिए शुभ अंक हैं ।
5. लाल और गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगें ।
6. लाल मूँगा पत्थर धारण करें ।
7. प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल का अर्घ्य दें ।

मीन राशिफल 2019
मीन राशि के जातक अच्छे स्वभाव और दार्शनिक विचार के होते हैं । समाज में आपके विचारों को स्वीकार किया जाता है । आप लोगों की शंका या भ्रम को दूर करने में सहायक होते हैं । यह वर्ष आपके लिए प्रगतिकारक है । अच्छे कार्यो का परिणाम आपको प्राप्त होगा । यदि आप अनुशासित दायरे में रहकर लक्ष्य को पाने की तैयारी करेगे जो इसके लिए कई लोग आपकी मदद करेगें । प्रोफेशन की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा । प्रोत्साहन के रूप में आप पुरस्कृत हो सकते है । आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा । लेकिन इसके लिए आपको प्रयास भी करने होगे । आप एक परिश्रमी व्यक्ति है। यदि फैमिली रिलेशन की बात करें तो इस वर्ष आपको अनुकूल परिणाम मिलेगे । आपका जोश और उत्साह बढेगा, समय का सदुपयोग करें और अवसरों को भुनाने का प्रयास करें ।
राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का करियर व व्यवसाय
इस वर्ष आपके प्रोफेशन जीवन में स्थिरता नजर आएगी । जॉब को लेकर भी सिक्योरिटी बनी रहेगी । करियर में उत्कृष्ट कार्य के लिए आप पुरस्कृत हो सकते है । साल के शुरूआती दिनों आपके कार्य का दबाव रहेगा । वही साल की प्रथम तिमाही में आप थोडे सतर्क रहें और अपने काम में ध्यान दें । यदि व्यवसाय से जुडे हैं तो आप तरक्की करेगे । टीचर्स, प्रोफेशस, सरकारी कर्मचारियों के अच्छे परिणाम मिलेंगे । सरकार की योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है । नए बिजनेस के लिए आपको भाग-दौडी करने पड सकती है । बिजनेसमैन, स्वरोजगार करने वाले, घर से कार्य करने वाले एंव कंसल्टेंट्स जातकों को लाभ मिलेगा । इस समय आपका प्रमोशन, इंक्रीमेंट आदि हो सकता है । इस दौरान ऊर्जा से भी सराबोर रहेगें । करियर व व्यवसाय मे बडी सफलता मिलने की उम्मीद है । कामयाबी पाने के लिए आप सक्रिय रहेगे । साल के अंत में आपकी उपलब्धियों को सेलीब्रेट करने का होगा
राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का आर्थिक जीवन
इस वर्ष आपके पास धनागमन होगा परंतु खर्च में वृद्धि की संभावना है । साल की शुरूआत में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे । आपको प्रोफेशन, स्व-प्रयासों और कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मियों की सहायता से आर्थिक लाभ होगा । व्यापारियों और लघुस्तर पर उद्योग करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा । भविष्य के लिए धन का निवेश कर सकते हैं । हैल्थ और एजुकेशन के लिए भी धन खर्च हो सकता है । परिवार के सदस्यों के लिए आप बीमा पॉलिसी करा सकते हैं । प्रॉपर्टी डीलिंग के समय सावधान रहें । सट्टा बाजार से धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी । लेकिन इसमें रिस्क भी बडा रहेगा । आर्थिक दृष्टि से अनुकुल दिखाई दे रहा है । इस समय आपको इन्सेटिव्स, रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है । इसके अलावा लॉटरी और दोस्तों के द्वारा भी आपको धन लाभ के योग बनेगे । साल का अंतिम भाग भी शुभ संकेत दे रहा हैं ।
राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का छात्रों की शिक्षा
छात्र इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगें। ग्रहों के गोचर आपकी पढाई में सहायक सिद्ध होंगे । आपाको गुरूजनों, मार्गदर्शकों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नया वर्ष आपके लिए संभावनाओं और आशाओं से भरा हुआ होगा । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । नर्सिग,पैरा मेडिकल, फैशन टेक्नोलॉजी छात्रों को भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है । यदि आप सीए, कॉमर्स, एमबीए, अकाउंटेसी कर रहें तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है । कई छात्र अपनी पढाई पूरी कर करियर में कदम रखेगें । टीचर्स, प्रोफेशर्स के अलावा जो छात्र इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह साल खास रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन
इस वर्ष घर का वातावरण खुश रहेगा । परिजनों के बीच सहयोगात्मकता का भाव नजर आएगा और किसी परिवार के लिए यह अच्छी बात है । साल की शुरूआत में पिताजी के आशीर्वाद से आपका भाग्य चमकेगा । जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होगे । परिजनों के साथ पिकनिक अथवा शॉट ट्रिप का प्लान बन सकता है । माता जी की सेहत का ख्याल रखें । घर पर छोटा-मोटा विवाद भी हो सकता है । साल के अंतिम चरण में आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढेगा । मित्र आपका सहयोग करेगे । परिजनों से भी आपको प्रेम मिलेगा । साल के अंत में घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का प्रेम जीवन
इस वर्ष आपको प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेगे। साल की शुरूआत में नए लोगो से मुलाकात होगी । उनके साथ आपकी मित्रता बढेगी । उनके साथ आपकी नजदीकियाँ आपके परिवार को पंसद नही आएगी । यदि आप सिंगल हैं जो यात्रा के दौरान आपको आपका प्रियतम मिल सकता है । इस समय लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे । रिलेशन को लेकर मन में किसी प्रकार की टेंशन रह सकती है । प्यार में फैमिली वाले अवरोध उत्पन्न कर सकते है । दोनो के बीच किसी बात को लेकर अहम टकराव हो सकता है । परिस्थिति जल्द सुधरेगी । कई जातक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं । इस शुभ कार्य के लिए आपको दोस्तो का प्यार और घर वालों का आशीर्वाद मिलेगा ।
राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन
इस वर्ष जातकों को कुछ स्वास्थ्य संबंधी विकारों का सामना करना पडा सकता है । संयमित भोजन, पोषण युक्त आहार और नियमित व्यायाम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा । साल के शुरूआती 3 महीनों में आपकी सेहत अच्छी रहेगी, इस दौरान आवश्यकता से अधिक शारीरिक और मानसिक श्रम करने से बचें । श्वसन संबंधी और नेत्र संबंधी परेशानी होने की संभावना है । चिकित्सीय परामर्श लें । शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहने के लिए नियमित रूप से खेलो में रूचि ले । सेहत के लिहाज से यह साल अच्छा रहने वाला हैं । याद रखे संयमित दिनचर्या, संतुलित भोजन और व्यायाम करना आपके लिए जरूरी और लाभकारी रहेगा ।
जरूरी उपाय
1. भगवान विष्णु की आराधना करें ।
2. प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल चढाएं ।
3. गाय की देखभाल और पूजा करें । गुरूवार के दिन गाय को पीले फल खिलाएं ।
4. मनसिक शांति के लिए नियमित रूप से प्राणायाम करें ।
5. गुरूवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को मूंग या अरहर दान का दान करें ।
6. प्रतिदिन पीपल के पेड पर जल चढाएं ।
7. पुखराज आपका भाग्यशाली रत्न है ।
8. सुनहरे और पीले रंग के वस्त्र अधिक पहने ।
9. 3,12,21 और 30 आपके भाग्यशाली अंक होगे । अपने जरूरी काम इन दिनांक पर करें ।
10. चेरी, जेतून, अंगूर, केसर, हल्दी और अंजीर का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा ।




