Blog
ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में धन की बढ़ोत्तरी होती है. इसीलिए हर कोई अपने घर में एक मनी प्लांट ज़रूर लगता है. कहा ये भी जाता है कि यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है. लेकिन मनी प्लांट को सही दिशा में न लगाया जाए या इसका रख-रखाव ठीक तरीके से ना किया जाये तो ये नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसीलिए ज़रूरी है कि मनी प्लांट को सही दिशा में लगाया जाए और इसे कभी सूखने ना दें. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे के लाभों को प्राप्त करने के लिए नियम बताएं गए हैं.
साल 2018 में बनना है अमीर तो फालो करें ये 8 बातें
1. मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं. इसे कभी भी उत्तर-पूर्व और पूर्व-पश्चिम दिशा में ना लगाएं.
2. दक्षिण-पूर्व दिशा हमेशा भगवान गणेश की होती है, इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है.




